जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी
श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी
नीलांबर धार नाथ गज की असवारी
किरीट मुकुट शीश सहज दिपत है लिलारी
मुक्तन की माल गले शोभित बलिहारी
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी
देव दनुज ॠषि मुनि सुरत नर नारी
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी
ll जय श्री शनि देव ll

0 comments:
Post a Comment